Best Summer Tips

Best Summer Tips- गर्मियों में, घर में पंखों की हवा चलने से, लोगों को अक्सर अधिक गर्मी महसूस होती है, क्यों की उससे ज्यादा तर गर्म हवा आती है। इस साल भी लंबी गर्मी की संभावना हो सकती है, घरों में अधिक गर्मी होने की संभावना है। लेकिन उन लोगों के लिए जो एसी और कूलर लगाने का बजट नहीं रख पा रहे हैं, वहां कुछ आसान और सस्ते उपाय हम यहाँ आपके लिए लेके आये है। इन उपायों को अपनाकर आप अपने घर को ठंडा रख सकते हैं। यहां कुछ ऐसे उपाय हैं जो घर को ठंडा रखने में मदद कर सकते हैं, वो भी बिना या फिर बहुत काम पैसे इन्वेस्ट कर के।

गर्मियों में घर को ठंडा रखने के लिए पर्दों और ब्लाइंड्स लगाना एक अच्छा ऑप्शन है। इन्हें लगाकर घर की धुप को बाहर ही रखा जा सकता है, जिससे घर का अंदरी तापमान कम रहता है। तो आइये देखते है और भी कुछ ऑप्शंस जो आप Best Summer Tips के अनुसार उपयोग कर सकते है।

Best Summer Tips:

गर्मियों के मौसम में, घर को ठंडा रखने के लिए लोग बहोत कुछ उपाय करते है। यहां कुछ ऐसे सरल उपाय हैं जो घर को ठंडा बनाने में मदद कर सकते हैं और इसके साथ-साथ आपको आराम दे सकते हैं।

1. पंखा और कूलर: अपने घर में पंखा और कूलर लगाने से घर की हवा को ठंडी और सुखद बनाए रखा जा सकती है। सही जगह पर इन्हें लगाने से उनका इफ़ेक्ट पूरे कमरे में फैल सकता है। और आप इस गर्मी में ठंडी हवा का आनंद ले सकते है। यह एक सरल और काम बजट उपाय हो सकता है जो हर कोई अपना सकता है।

 

2. ठंडा पानी: गर्मियों में ठंडा पानी पीते है तो हमारा शरीर भी ठंडा रहता है। वैसे ही, ठंडे पानी की बोतलें या शीशे घर के अलग अलग जगह में रख सकते है जिससे वातावरण में ठंडाई बानी रहेगी। और इससे आपको ठंडा महसूस होगा और आपका शरीर भी ठंडा रहेगा।

 

3. पर्दे और ब्लाइंड्स: खिड़कियों पर पर्दे और ब्लाइंड्स लगाकर सूरज की गर्मी को घर के अंदर आने से आप कई प्रतिशत रोक सकते हैं, जिससे सूरज की रौशनी अंदर न आने से आपको सुखद एहसास होगा। और इससे घर का अंदर का तापमान कम रहता है और आपको आराम मिलता है। यह भी एक काम बजट वाला पर्याय हो सकता है।

Best Summer Tips
Credits: Google image

 

4. प्राकृतिक कपड़े: सूती और कॉटन के कपड़े पहनने से आपको ठंडा और सुखद महसूस होता है। इन कपड़ों से बने सरे कपड़े आपके शरीर को ठंडा रखते है।

 

5. छत पर पानी डालना: छत पर शाम को और सुबह पानी डालकर या छत पर सफ़ेद रंग की पेंटिंग करके आप छत की गर्मी को कम कर सकते हैं। इससे घर के अंदर का तापमान भी कम होगा।

 

6. बल्ब का इस्तेमाल: अपने कमरे में बल्ब या फिर बिजली के सारे इक्विपमेंट्स  का कम या फिर जितना जरूरी है उतना इस्तेमाल करना महत्वपूर्ण है। क्यूंकि अधिक वॉट के बल्बों का उपयोग कम करें ताकि कमरे का तापमान बढ़ने से बचाया जा सके। उन्हें एलईडी बल्ब से बदलने से भी आपके कमरे को ठंडा और सुखद बनाए रखा जा सकता है।

 

7. पौधे लगाए: अगर आप घर में  कमरे में और बालकनी मई जितने हो सके उतने ज्यादा हरेभरे पौधे लगाएंगे और उन्हें रोज पानी डालेंगे तो घर में ठंडी हवा आएगी और ठंडक बानी रहेगी।

Best Summer Tips
Credits: Google image

 

8. रूम में ठंडी चीजे रखना: अगर आप रूम मई ठंडी या फिर खिड़कियोंके परदे गीले करते है तो घर के अंदर की हवा ठंडी रहती है। अगर आप फैन के निचे या फिर सामने ठंडा बर्फ रखते है तो हवा भी ठंडी आती है।

 

गर्मियों में ये उपाय आपको राहत देने में मदद करेंगे और आपको ठंडा और सुखद आराम प्रदान करेंगे।

 

यह भी देखिए :

Solo Leveling Season 2: जल्द आ रहा है! देखिये यहाँ रिलीज़ डेट, पहला टीज़र..

Collagen Rich Food For Vegetarian

Top 7 Benefits of Eating Mango This Summer!

Author

  • Sneha Belkar

    पेशे से इंजीनियर और ब्लॉगिंग, वर्डप्रेस, कोडिंग, आर्टिकल्स और सभी में अच्छा अनुभव रखने वाली व्यक्ति। नए परिवेश में अपना समुदाय बनाने के लिए उत्साहित हूं और मुझे लिखना पसंद है|

By Sneha Belkar

पेशे से इंजीनियर और ब्लॉगिंग, वर्डप्रेस, कोडिंग, आर्टिकल्स और सभी में अच्छा अनुभव रखने वाली व्यक्ति। नए परिवेश में अपना समुदाय बनाने के लिए उत्साहित हूं और मुझे लिखना पसंद है|